‘पाकिस्तान में तुझे घुसकर मारूंगा’, Dhurandhar 2 में ‘डरपोक हिंदू’ वाले डायलॉग पर जहूर मिस्त्री ने तोड़ी चुप्पी

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ अपने सीक्वल ‘Dhurandhar The Revenge’ यानी ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के जश्न में डूबी है। ‘धुरंधर’ में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने वाले एक्टर विवेक सिन्हा इस वक्त अपनी फिल्म के एक डायलॉग ‘डरपोक हिन्दू’ के लिए नफरत वाले कॉमेंट्स झेल रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि वो पाकिस्तान से हैं और लोग उन्हें उनके इस डायलॉग के लिए खूब धमकियां भी दे रहे हैं। खैर, इसी से जुड़े कुछ वीडियो विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं जिसमें वो अपनी बातें रखते नजर आ रहे हैं।

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ अपने सीक्वल ‘Dhurandhar The Revenge’ यानी ‘धुरंधर 2‘ के साथ आज शाम से ही सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है और पेड प्रिव्यू से लेकर पहले वीकेंड तक के सारे शोज़ लगभग फुल नजर आ रहे हैं। अब इस फिल्म की रिलीज से ठीक पहले ‘धुरंधर 2’ के डायलॉग को लेकर हंगामा मचा हुआ है।

‘हिंदू एक डरपोक कौम है, पड़ोस में ही रहते हैं हम’

दरअसल ‘धुरंधर 2′ में विवेक का किरदार जहूर कहता दिख रहा है, ‘हिंदू एक डरपोक कौम है, पड़ोस में ही रहते हैं हम, अच्छे का जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो।’ विवेक के इस डायलॉग पर खलबली सी मची हुई है और इसे लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील भी पोस्ट किया है।

विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया

विवेक को फिल्म ‘धुरंधर 2‘ में अपने इसी डायलॉग के लिए खूब नफरत मिल रहे हैं। विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और कह रहे हैं कि वह पाकिस्तानी नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि फिल्म में अपने किरदार और डायलॉग को लेकर लोगों में गुस्सा देखकर उन्हें हैरानी हुई है।

लोगों ने कहा- तेरी शक्ल हमें आतंकवादी जैसी लग रही है

विवेक सोशल मीडिया पर शेयर किए एक वीडियो में कहते दिख रहे हैं, ‘नमस्ते मेरा नाम है विवेक सिन्हा है। कल मैंने एक वीडियो डाली थी कि डायलॉग धुरंधर पिक्चर का, भाई इतना गुस्सा??? इतने सारे कमेंट्स? पता है हर कॉमेंट में क्या हो रहा है? तेरी शक्ल हमें आतंकवादी जैसी लग रही है, कोई कह रहा- मन कर रहा है कि स्क्रीन के अंदर घुसके मारूं, तूने हमें गुस्सा दिला दिया… एक बात बोलूं? इतना अच्छा लगा ना मुझे ये जो देशभक्ति है ना हमारे अंदर, सलाम है इसको।’

‘मुझे हमारे अंदर की यह देशभक्ति बहुत पसंद आई’

उन्होंने कहा, ‘तुझे पाकिस्तान में घुस कर मारूंगा। हर कमेंट में यही लिखा है…तुम आतंकवादी जैसे दिखते हो…मेरा मन करता है कि तुम्हें स्क्रीन के आर-पार पीट दूं…तुमने हमें गुस्सा दिला दिया है। क्या मुझे तुम्हें कुछ बताना चाहिए? मुझे हमारे अंदर की यह देशभक्ति बहुत पसंद आई—मैं इसे सलाम करता हूं। एक व्यक्ति कह रहा है- आप में से एक ने कहा कि मैं पाकिस्तान आकर तुम्हें पीट दूंगा।’

कई लोगों ने कहा- आपके डायलॉग को नमस्कार और आपके किरदार को भी

विवेक आगे कहते हैं, ‘मैं बताना चाहता हूं कि मैं बिजनौर से हूं और फिलहाल मुंबई में रहता हूं।’ भले ही कई लोग इस किरदार पर गुस्सा उतार रहे हों, लेकिन काफी लोगों ने ये भी लिखा है- आपके डायलॉग को नमस्कार और आपके किरदार को भी। लोगों ने उनकी माइंड ब्लोइंग एक्टिंग की तारीफ की है।कुछ ने काहा है- क्या एक्टिंग की है, मैं तो फैन हो गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *