तेजी से कम करना चाहते हैं वजन तो खाने में शामिल करें क्विनोआ…

क्विनोआ एक तरह का बीज है, जो खाने में इस्तेमाल किया जाता है। लोग इसे उपमा, सूप, डोसा, सलाद, खिचड़ी, दलिया आदि में शामिल कर खाना पसंद करते हैं। यह शकाहारियों के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें काफी ज्यादा प्रोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में  काफी मददगार है। इसके अलावा आप इसे वजन कम करने के लिए भी खा सकते हैं। जी हां, तो आइए जानते हैं, वेट लॉस करने के लिए खाने में क्विनोआ कैसे शामिल करें।

1. सलाद

सबसे पहले क्विनोआ को पका लें। अब एक कटोरे में हरा धनिया, जैतून का तेल, नींबू का रस और सिरका लें। इसमें पके हुए क्विनोआ मिक्स करें, फिर कटी हुई सब्जियां डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें। इस तरह आप सलाद में क्विनोआ शामिल कर सकते हैं।

2. उपमा

उपमा बनाने के लिए एक चम्मच तेल लें, इसमें राई मिलाएं, फिर प्याज डालकर भुनें। अब आप अपनी पसंद की सब्जियां और क्विनोआ डालें और इन्हें अच्छी तरह भुनें, इसमें पानी डालें और 10 मिनट तक पकाएं।

3.पुलाव

एक पैन गर्म करें, इसमें थोड़ा घी डालें। अब कटी हुई सब्जियां डालें और इन्हें अच्छी तरह भुनें। इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें। फिर क्विनोआ मिलाएं, साथ ही इसमें नमक, हल्दी, धनिया, पुदीना की पत्तियां और अन्य मसाले डालें और इसे 10-15 मिनट के लिए ढक दें। ये विधि अपनाकर क्विनोआ का पुलाव तैयार कर सकते हैं।

4. कर्ड क्विनोआ

एक कटोरे में दही लें, इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, खीरा और अन्य सब्जियां डालें। इसमें नमक और हरा धनिया डाल दें। इसमें पका हुआ क्विनोआ मिलाएं। अब पैन गर्म करें, इसमें एक चम्मच तेल और राई, जीरा डालकर तड़का लगाएं। इसमें दही के मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं ताकि इसका तड़का मिश्रण में मिक्स हो जाए।

5. लेमन क्विनोआ

एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई, मूंगफली, हरी मिर्च का तड़का लगाएं और मूंगफली को अच्छे से भुन लें। चाहें तो आप कटा प्याज मिक्स कर सकते हैं। इसमें पका हुआ क्विनोआ डालकर कुछ देर तक भुन लें। जब यह पक जाए, तो इसमें नींबू का रस मिलाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *