बिलासपुर में सौर ऊर्जा से रोशन होंगे शहर के प्रमुख चौराहे…

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर शहर को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम लगातार नए-नए प्रयोग करते आ रहा है इसी तर्ज पर अब शहर के प्रमुख तीन चौक पर शेड लगाए जा रहे है। शेड के साथ इनमें सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे, जिससे बिजली का उत्पादन भी किया जा सके। उत्पादित की गई बिजली से चौक चौराहों में रोशनी करने वाले एलईडी लाइट व सिग्नल्स को बिजली प्रदान करने की यह अनूठी पहल की गई है, जिससे बिजली विभाग पर इसका दबाव थोड़ा कम पड़े। यह जानकारी नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त कुणाल दुदावत ने दी है।

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में शहर के नेहरू चौक और श्यामलाल चतुर्वेदी चौक में शेड का काम पूरा हो चुका है। वहीं दूसरे चरण में महाराणा प्रताप चौक पर भी शेड बनाया जाएगा, लगभग तीन करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जाना है। बिलासपुर में शेड के साथ सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन किया जाना अनूठी पहल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *