फराह खान के नए व्लॉग में दिलीप की ‘ओवर एक्टिंग’ से चिढ़ी जनता, कहा- मैम इसका सीन कम करो प्लीज

फराह खान बॉलीवुड की फेमस फिल्ममेकर हैं। पर अब वो यूट्यूबर भी बन गई हैं। वो व्लॉग बनाती हैं। जाने-माने सेलेब्स के घर जाती हैं और उनके घर के अंदर की झलकियां दर्शकों को दिखाती हैं। उनके साथ हमेशा की तरह उनका कुक दिलीप भी होता है। इस बार फराह और दिलीप शबाना आजमी व जावेद अख्तर के खंडाला में स्थित घर पर गए। पर दिलीप की हरकतों ने व्युअर्स को चिढ़ा दिया। लोगों ने ये तक कह दिया कि अब दिलीप इरिटेट करने लगा है!

फराह खान ने अपने यूट्यूब ‘फराह खान व्लॉग्स’ में नया वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आज हम जा रहे हैं जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खूबसूरत खंडाला हाउस में। वहां हम बहुत ही अच्छी शायरी सुनेंगे और उनके साथ दिलचस्प बातें भी करेंगे। साथ ही किचन में बनाएंगे टेस्टी हैदराबादी चिकन बिरयानी। और बोनस में दिलीप की शायराना कविता भी सुनने को मिलेगी।’

शबाना-जावेद का घर ‘सुकून’

2 फरवरी 2026 को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 828,658 व्यूज मिल चुके हैं। इसमें दिखाया गया है कि दिलीप और फराह शबाना और जावेद के खंडाला वाले घर ‘सुकून’ में एंट्री करते हैं। उनका बंगला चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। बड़े से गार्डन में फव्वारा (फाउंटेन) लगा हुआ है। फूलों की क्यारियां बनी हुई हैं। अंदर घुसते ही एक बड़ा सा हॉल है, जिसमें कई सारे फर्नीचर, बड़ा सा झूमर और कई सारे एंटीक पीस रखे हुए हैं। शबाना बताती हैं कि उनकी शादी को 41 साल हो गए हैं। ये घर 15 साल पुराना है। और वो पहली बार साथ में यहां आए हैं। इसके बाद जावेद लकड़ी के टुकड़े से बनी कुर्सियां दिखाते हैं। शबाना ने ये भी बताया कि जब ये घर बना था, तब वो वीकेंड कॉटेज बना रहे थे। पर जब पता चला कि कुछ आलीशान बन रहा है, तो रोजाना उनकी जावेद से लड़ाई होती थी।

बीच में आए दिलीप

फराह ने बताया कि जावेद अंकल फुटपाथ पर सोए हैं। डेढ़-दो दिन खाने को मिलता नहीं था। इसके अलावा और भी दिलचस्प बातें होती हैं। फराह घर का कोना-कोना दिखाती हैं। लेकिन जब शबाना 150 साल पुराने पेड़ के बारे में बताती हैं, तभी दिलीप बीच में आ जाते हैं। वो फराह से कहते हैं, ‘मैडम, ये पेड़ आपसे भी पुराना है।’ ये बात कई व्युअर्स को पसंद नहीं आ रही हैं। उन्होंने यूट्यूब व्लॉग के कॉमेंट सेक्शन में अपना गुस्सा निकाला है

फराह खान के व्लॉग पर लोगों के कॉमेंट

एक ने कहा, ‘आज के वीडियो में दिलीप बहुत इरिटेटिंग था। ऐसा करके आप अपनी ऑडियंस खो देंगी।’ दूसरे ने कहा, ‘इस चैनल के बारे में मुझे सिर्फ एक बात पसंद नहीं है कि वे हमेशा मेहमानों को तब टोकते हैं, जब वे किसी गंभीर बात के बारे में बता रहे होते हैं। खासकर फराह खान बहुत ज्यादा बोलती हैं। मैंने कई वीडियो में यह देखा है और मेहमानों के चेहरे के हाव-भाव सब कुछ बता देते हैं.. तो प्लीज फराह खान, उन्हें बोलने दीजिए, हम दर्शक उन्हें सुनना चाहते हैं, आप बहुत ज्यादा टोकती हैं।’ एक और ने कहा, ‘अब लोगों को दिलीप बुरा लगने लगा। ये वही लोग हैं, जिन्होंने फेमस किया। रिएलिटी ऑफ द वर्ल्ड।’ दूसरे ने बोला, ‘यार मैम दिलीप का सीन कम करो बहुत दखल देता है। प्लीज ऑडियंस की सुन लो।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *