ग्वालियर में कॉलेज से घर जा रही छात्रा के साथ दरिंदगी, अगवा कर दो दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

 ग्वालियर  ।   ग्वालियर में महिला अपराध से जुड़ा फिर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कॉलेज से लौट रही एक छात्रा को उंसके ही गांव के एक युवक ने घर छोड़ने के लिए लिफ्ट के बहाने अगवा किया और फिर अगवा कर बंधक बना लिया। दो दिन तक वह उंसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती बीस साल की है और ग्वालियर के सबसे बड़े कॉलेज कमलाराजा कन्या महाविद्यालय की छात्रा है। वह कॉलेज से पढ़कर अपने गांव जाने के लिए निकली थी कि अचानक उसके ही गांव का श्याम नामक युवक आ गया, वह स्कॉर्पियो गाड़ी से था। उसने कहा कि वह भी गांव ही जा रहा है। उसके साथ ही चलो वह उसे घर छोड़ देगा। इसके बाद युवती उसके झांसे में आ गयी। लिफ्ट देने के बहाने श्याम ने छात्रा को अपनी गाड़ी में बिठा लिया और उसे अपने साथ एक कमरे पर ले गया, जहां उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। युवक की दरिंदगी के बाद भी छात्रा लगातार प्रतिरोध करती रही। चीखने चिल्लाने के कारण श्याम उसे झांसी रोड थाने के आगे सुनसान सड़क पर धमकाते हुए छोड़कर भाग गया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

इस पूरे मामले के बाद घबराई हुई छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे कोतवाली थाने लेकर पहुंचे। जिसके बाद उक्त घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों की दी गई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया और छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गईं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *