जगदलपुर में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार…

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चार लोगों ने घर में घुसकर एक महिला से मारपीट की। धारदार हथियार लेकर घुसे युवकों ने महिला का जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, महरानी वार्ड निवासी ममता भारती के घर में पुराने विवाद के चलते चार लोग घुस आए। हाथ में धारदार हथियार लिए आरोपियों ने ममता को जान से मारने की धमकी देते हुए जमकर पीटा। इसके बाद ममता थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी ओडी उर्फ सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *