मंदसौर में छात्राओं को छेड़ रहे मनचलों को लोगों ने पीटा, बाल भी काटे

मंदसौर में दो मनचलों को युवतियों के साथ छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मनचलों की पहले तो धुनाई की और बाद में उनका मुंडन भी कर दिया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपियों सहित इनके साथ मारपीट कर बाल काटने वालों पर भी प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

दरअसल मंदसौर जिले के शामगढ़ बस स्टैंड पर मंगलवार को बस का इंतजार कर रही दो छात्राओं के साथ दो मनचलों ने उन्हें अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी, जब दोनों छात्राओं ने इसका विरोध किया तो दोनों मनचले उनको सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगे। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों मनचलों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी व बाद में दोनों मनचलों के बाल काटकर उनको गंजा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मनचलों को थाने  ले जाकर उनसे पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम विजय निवासी मदनजी का खेड़ा और बालू पिता प्रभुलाल निवासी गेलाना का होना बताया। पुलिस ने दोनों मनचलों के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं, दोनों आरोपियों के साथ मारपीट करने और बाल काटने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस पूरे घटनाक्रम के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *