मऊगंज में गौसेवक की आवाज पर दौड़ी आईं गौमाता:सीएम हुए प्रभावित, बुलाई गौ संवर्धन और पशुपालन बोर्ड की मीटिंग

मऊगंज में गौसेवक की आवाज पर गौ माता के दौड़कर उसके पास आने का दृश्य देखकर लौटे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गौ संवर्धन बोर्ड की बैठक ले रहे हैं। बैठक में दुग्ध उत्पादन को 9 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की चर्चा के साथ गौशालाओं में गौ माता को दिए जाने वाले चारे की सुविधा के विस्तार पर सीएम के समक्ष प्रस्ताव रखे जा सकते हैं।

पशुपालन मंत्री लखन पटेल की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में बताया जाएगा कि कैसे मध्यप्रदेश गौ-पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड द्वारा गौशालाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

गौशालाओं को दिया जाता है तकनीकी मार्गदर्शन

इसके जरिये गोबर, गौमूत्र से औषधियों एवं फसल रक्षक का निर्माण, उन्नत प्रजनन, चारा विकास, पशु चिकित्सा, जैविक खाद बनाना, दुग्ध उत्पादन, बायोगैस संयंत्रों की स्थापना, औषधि वनस्पति की खेती, सब्जी उत्पादन, पुष्प उत्पादन के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है तथा तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाता है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल मऊगंज गए थे जहां रकरा गांव के एक गौपालक की एक आवाज सुनकर खुले मैदान में चारा चरने वाली गायें दौड़ती हुई उसके पास पहुंची थीं। सीएम यादव ने खुद यह नजारा देखा था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *