पिछले कुछ दिनों से हो रही घटना, किसी का एक्सीडेंट तो किसी का घर में मिला शव….

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पिछले कुछ दिनों से बहुत बुरे दौर से गुजर रही है…न जाने इसे किसकी नजर लग गई है। पिछले 4 दिनों में इंडस्ट्री में एक के बाद एक सेलेब्स की मौत की खबर सामने आ रही है। हाल ही में जहां टीवी स्टार आदित्य सिंह राजपूत के गम से फैंस उबर नहीं पाए थे कि बुधवार की सुबह एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। टीवी इंडस्ट्री के दो मशहूर सितारें  वैभवी उपाध्याय और नितेश पांडे का निधन हो गया। वैभवी उपाध्याय ने महज 32 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। तो वहीं 51 साल की उम्र में नितेश ये दुनिया छोड़ गए। पिछले चार दिनों में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री मशहूर सितारों को खोया है। आइए बताते है आपको किस किस ने पिछले 4 दिनों से दुनिया को कहा अलविदा।  

कैसे हुई वैभवी उपाध्याय की मौत ?

साराभाई वर्सेज साराभाई में जैस्मिन का रोल प्ले करने वाली फेमस वैभवी उपाध्याय का मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में कार एक्सीडेंट हुआ, जिसकी चलते उनकी मौत हो गई।  खबरों के मुताबिक, 'चंडीगढ़ के करीब उनका एक्सिडेंट हुआ था और फैमिली बॉडी लेकर मुंबई पहुंच रही है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह कार में अपने मंगेतर के साथ थीं जब सड़क पर एक टर्न के दौरान कार खाई में फिसल गई।

कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ नितेश का निधन

वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर से सबको हैरान कर दिया तो वहीं कुछ ही घंटों बाद दिग्गज एक्टर नितेश पांडे के निधन की खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश पांडे का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है।

घर में मिला था आदित्य सिंह राजपूत का शव

सोमवार 22 मई की सुबह स्प्लिट्सविला फेम एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। एक्टर अपने अंधेरी स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। आदित्य को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके बाथरूम में जमीन पर गिरा हुआ था। मंगलवार को एक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट में किया गया था।

कैसे हुआ था सुचंद्रा दासगुप्ता का एक्सीडेंट ?

रविवार 21 मई को बंगाल इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता की मौत की खबर सामने आई थी। 29 साल की सुचंद्रा दासगुप्ता की जान एक बाइक एक्सीडेंट में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुचंद्रा शूटिंग से घर लौट रही थी। उन्होंने घर आने के लिए ड्राइविंग ऐप से बाइक बुक की थी। वह रास्ते में थीं, उनकी बाइक के सामने अचानक एक साइकिल वाला आ गया, तभी ड्राइवर ने ब्रेक मारी। तभी एक्ट्रेस उछलकर दूर जा गिरी, तभी पास से गुजर रही लोरी जबरदस्त टक्कर मार दी। इस भयानक एक्सीडेंट में सुचंद्रा दासगुप्ता की जान चली गई।

लंबे वक्त से बीमार थे एक्टर सरथ

साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सरथ बाबू भी इस दुनिया में नहीं रहे। तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुके सरथ बाबू ने सोमवार को 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सरथ बाबू लंबे समय से हॉस्पिटल में एडमिट थे और उनकी हालत भी गंभीर थी।

बाथरूम में फिसलने से हुई थोटकुरा की मौत

तेलुगु इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी राज-कोटी के राज यानी थोटकुरा सोमराजू का निधन हो गया था। रविवार को बाथरूम में फिसलने की वजह से राज का निधन हो गया था।  उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के लिए गानों को कंपोज किया था। थोटकुरा के इस तरह जाने पर साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी से लेकर साई राजेश तक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *