IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रन से हराया

भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 200 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने लगातार 13वीं वनडे सीरीज जीती है। भारत ने किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा वनडे सीरीज जीतने के अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर किया है। इस मामले में पाकिस्तान की टीम दूसरे नंबर पर है, जिसने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 11 वनडे सीरीज जीती हैं। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 351 रन बनाए।

भारत के लिए चार बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 35.3 ओवर में 151 रन पर सिमट गई और 200 रन से हार गई। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में भारत की दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले 2018 में भारत ने वेस्टइंडीज को 224 रन से हराया था।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल और ईशान किशन ने एक बार फिर शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े।

वेस्टइंडीज में यह वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ी सलामी साझेदारी है। इन दोनों ने 2017 का धवन और रहाणे का रिकॉर्ड तोड़ा। किशन ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक लगाया। वह 77 रन बनाकर स्पिनर कारिया के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में स्टंप आउट हुए। तीसरे नंबर पर आए ऋतुराज आठ रन बनाकर चलते बने, लेकिन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वह 41 गेंद में चार छक्के और दो चौके की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *