IND vs WI:तिलक वर्मा ने डाइव लगाकर एक हाथ से लिया शानदार कैच

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में भारत को हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 149 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 145 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के लिए इस मैच में दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था। तिलक वर्मा का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू हुआ तो वहीं मुकेश कुमार ने टी20 डेब्यू किया। तिलक के लिए यह डेब्यू शानदार रहा और उन्होंने अच्छी फील्डिंग के साथ-साथ अच्छी पारी भी खेली। तिलक के लिए यह मैच ड्रीम डेब्यू जैसा रहा। उन्होंने एक बेहतरीन कैच लिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, एक वक्त वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 58 रन बना लिए थे। विंडीज की पारी के आठवें ओवर में कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर जॉनसन चार्ल्स ने ऊंचा शॉट लगाया और गेंद डीप मिड विकेट की तरफ गई। तिलक गेंद की पहुंच से काफी दूर थे। वह अपनी बाईं ओर दौड़ते हुए डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार कैच लिया। इस कैच को देखकर हर कोई चौंक गया। टीम इंडिया के उनके साथियों ने तिलक को बधाई दी। वहीं, फैंस भी इस कैच को देखकर हैरान दिखे। सोशल मीडिया पर तिलक की जमकर तारीफ हो रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *