पूर्व सीएम के सामने महिला कार्यकर्ता से अभद्रता, दिग्विजय बोले- ‘इस पागल औरत को बाहर निकालो’

ग्वालियर ।    पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार को ग्वालियर चंबल के दौरे पर हैं। दिग्विजय सिंह सुबह जब कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे, उस दौरान पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने के लिए पहुंची थी। लेकिन, उसे सुरक्षा गार्डों ने रोक लिया और उसके साथ बदसलूकी की गई। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने भी अपने सुरक्षा गार्ड से कहा कि 'बाहर निकालो इस पागल को, यह औरत पागल हो चुकी है'। दिग्विजय सिंह की यह बातें मीडिया कर्मियों के कैमरे में कैद हो गईं। 

जानकारी के अनुसार महिला कार्यकर्ता का नाम डॉ. लीना शर्मा है। महिला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ लोग हल्के में ले लेते हैं। लेकिन, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। दिग्विजय सिंह से मेरी कोई नाराजगी नहीं है। मैं उनसे मुलाकात करने आई थी, उन्होंने जाने के लिए कहा तो फिर बाद में मुलाकात कर लूंगी। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर हैं। वे ग्वालियर जिले के सभी कांग्रेसी नेताओं के साथ चर्चा की। साथ ही राहुल गांधी की यात्रा और लोकसभा के चुनाव की तैयारी को लेकर भी नेताओं के साथ चर्चा की। दिग्विजय सिंह कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक कर करने के बाद मुरैना के लिए रवाना होंगे, जहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *