बस्तर में सहकारी समिति कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

बीजापुर, बस्तर संभाग में सहकारी समिति कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने हड़ताल को समर्थन दिया और कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है।

विधायक मंडावी ने शुक्रवार (7 नवंबर) को सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। संघ ने उन्हें अपनी चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि बस्तर संभाग के कर्मचारी विषम परिस्थितियों में काम करते हुए शासन की योजनाओं को किसानों तक पहुंचा रहे हैं। उनकी चार सूत्रीय मांगें पूरी तरह उचित हैं और सरकार को इस पर तुरंत सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

मंडावी ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश की 2058 सहकारी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इन समितियों से जुड़े कर्मचारियों की न्यायोचित वेतनमान, सुरक्षा व्यय में वृद्धि और नियमितीकरण जैसी मूलभूत मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया।

संघ की चार प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

  1. धान खरीदी वर्ष 2023-24 और 2024-25 की सुखत राशि का पूर्ण भुगतान समितियों को किया जाए। साथ ही परिवहन के बाद शॉर्टेज प्रोत्साहन और सुरक्षा व्यय बढ़ाई जाए।
  2. कंप्यूटर ऑपरेटरों के आउटसोर्सिंग प्रावधान को खत्म कर उन्हें नियमित किया जाए।
  3. प्रदेश की सभी समितियों को प्रतिवर्ष 3-3 लाख रुपए की प्रबंधकीय अनुदान राशि दी जाए।
  4. श्री कांडे समिति की अनुशंसाओं को लागू करते हुए भविष्य निधि, महंगाई भत्ता, ईएसआईसी का लाभ दिया जाए और संविदा कर्मचारियों को भर्ती में प्राथमिकता मिले
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *