इंडिया गठबंधन ने राज्यसभा से किया वाकआउट 

नई दिल्ली । मणिपुर हिंसा पर विस्तृत चर्चा और सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की अनुमति नहीं मिलने पर विपक्षी दलों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। वॉकआउट के उपरांत कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, विपक्षी दल मणिपुर हिंसा पर चर्चा के साथ ही इस मुद्दे पर सदन ने प्रधानमंत्री के बयान की मांग कर रहे हैं। मोदी सरकार, मणिपुर की स्थिति पर सदन में चर्चा के लिए पूरी तरह से वैध मांगों को अस्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा, इस निरंतर और अड़ियल इनकार के विरोध में, इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों ने राज्यसभा से वाकआउट किया।
इस गठबंधन का हिस्सा और तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा, इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने बुधवार दोपहर राज्यसभा से वॉकआउट किया। लगातार पांचवें दिन प्रधानमंत्री मोदी संसद के अंदर बोलने से बचते रहे। भाजपा मणिपुर पर चर्चा से भाग रही है। विपक्षी दल सदन के अंदर मणिपुर हिंसा पर विस्तृत चर्चा और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *