हिंद महासागर में भारतीय वायुसेना की हुंकार, राफेल के बाद सुखोई का शक्ति प्रदर्शन

नई दिल्ली  । हिंद महासागर में चीन की बढ़ती दबंगई को भारत करारा जवाब दे रहा है। पहले राफेल ने हिंद महासागर क्षेत्र में अपना प्रदर्शन किया था, वहीं अब सुखोई 30 लड़ाकू विमानों ने हिंद महासागर क्षेत्र में नॉनस्टॉप आठ घंटे की लंबी उड़ान भरी। भारतीय वायुसेना ने अपने बयान में कहा कि विमान को मध्य-हवा में ईंधन भरने वाले विमान द्वारा अटैच किया गया था और विमानों ने देश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों समुद्र तटों को कवर किया गया था।
भारत, फ्रांस और यूएई देशों की तीनों नौसेनाओं ने पहली बार 7 से 8 जून तक त्रिपक्षीय समुद्री साझेदारी अभ्यास का सफल समापन किया। यह काफी ऐतिहासिक था। इसकी जानकारी भारतीय नौसेना ने ट्वीट करके दी है।  भारतीय नौसेने ने अपने बयान में बताया कि अभ्यास के पहले संस्करण के दौरान, समुद्र में संचालन का एक विस्तृत स्पेक्ट्रम जैसे कि सतही युद्ध में सामरिक फायरिंग और मिसाइल अभ्यास, क्लोज-क्वार्टर युद्धाभ्यास, फ्रेंच राफेल के साथ उन्नत वायु रक्षा अभ्यास और यूएई डैश 8 एमपीए, हेलीकाप्टर क्रॉस लैंडिंग ऑपरेशन शामिल हैं। भाग लेने वाली इकाइयों द्वारा समुद्र में पुन:पूर्ति के लिए अभ्यास किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *