भारतीय रेलवे ने बताया नियम; सीनियर सिटीजन की प्रेफरेंस को देता है प्राथमिकता,आपको भी मिलेगी लोअर बर्थ की सीट कंफर्म,

भारत का रेलवे नेटवर्क बहुत बड़ा है। देश में हर दिन लाखों लोग रेल से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करते समय कई लोग खिड़की की सीट यानी लोअर बर्थ पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम भारतीय रेलवे के एक नियम के बारे में बताएंगे, जिससे आसानी से अपने पसंद की सीट बुक की जा सकती है। भारतीय रेलवे के इस नियम के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को नहीं पता है।

कई लोगों को लगता है कि भारतीय रेलवे केवल सीनियर सिटीजन को सीट प्रेफरेंस सेलेक्शन का ऑप्शन देता है। जबकि, ऐसा नहीं है। भारतीय रेलवे सभी वर्ग के यात्री को यह सुविधा देता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप आसानी से कैसे अपने लिए फेवरेट सीट बुक कर सकते हैं।

सीट प्रेफरेंस का करें सेलेक्शन

अगर आप सीनियर सिटीजन नहीं है तब भी भारतीय रेलवे आपको सीट प्रेफरेंस की सुविधा देता है। आप जब आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप्स के माध्यम से टिकट बुक कर रहे होते हैं उसी समय आपको सीट प्रेफरेंस देना होता है। इसके बाद भारतीय रेलवे अपने नियमों के मुताबिक आपको लोअर सीट अलॉट कर देता है। ऐसे में आप सफर के दौरान खिड़की का आनंद ले सकते हैं।

इन लोगों को मिलती है लोअर बर्थ सीट

भारतीय रेलवे केवल 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के यात्री को लोअर बर्थ और मिडिल बर्थ की प्राथमिकता देता है। वहीं, 45 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिला को भी यह सुविधा दी जाती है। अगर दो सीनियर सिटीजन एक साथ ट्रैवल कर रहे हैं और दोनों ने लोअर बर्थ का ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं तो भारतीय रेलवे इस पर विचार करता है। वहीं 2 से ज्यादा सीनियर सिटीजन को यह सुविधा नहीं मिलती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *