भारतीयों को नाइजर छोडऩे की सलाह

नाइजर। पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को भारत सरकार ने देश छोडऩे की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल नाइजर में करीब 250 भारतीय मूल के लोग रह रहे हैं। दरअसल नाइजर में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से प्रदर्शन और हिंसा को दौर जारी है। विदेश मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि जो लोग नाइजर जाना चाहते हैं वे हालात सामान्य होने का इंतजार करें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- भारत सरकार नाइजर की परिस्थिति पर नजर बनाए हुए है। मौजूदा हालात को देखते हुए, जिन भारतीयों का नाइजर में रुकना जरूरी नहीं हैं, वे जल्द से जल्द देश छोड़ दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *