यूनाइटेड किंगडम के अरबपतियों में शामिल है भारत का गोपी हिंदुजा…..

नई दिल्ली। यूनाइटेड किंगडम के अमीरों की लिस्ट में ब्रिटिश शाही परिवार के अलावा एक भारतीय परिवार भी शामिल है। ये है हिंदुजा बिजनेस फैमली…। शायद आप इस परिवार के बारे में बहुत न जानते हों। आइए, इस फैमली के बारे में विस्तार से जानते हैं।

गोपी हिंदुजा कौन हैं

83 वर्षीय गोपीचंद हिंदुजा एक भारतीय मूल के ब्रिटिश अरबपति बिजनेसमैन है। ये हिंदुजा ग्रुप्स के को-चेयरमैन है। इस साल की टाइम्स रिच लिस्ट के अनुसार गोपी हिंदुजा के पास 35 बिलियन पौंड की संपत्ति है। गोपी हिंदुजा और उनका परिवार आधिकारिक तौर पर यूके में सबसे अमीर लोगों में से एक है। इनकी संपत्ति गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और यूके के अरबपति जयश्री उल्लाल की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है।

विश्व स्तर पर बिजनेस चारों भाई श्रीचंद, गोपी, प्रकाश और अशोक के पास है। कंपनी के संरक्षक श्रीचंद एसपी हिंदुजा का मई 2023 में निधन हो गया था। इसके बाद गोपी हिंदुजा चेयरमैन बन गए।

क्या है इनकी सफलता की कहानी

हिंदुजा ग्रुप्स का बिजनेस इनके पिता परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने शुरू किया है। इनका बिजनेस भारत में सबसे लोकप्रिय व्यवसायों में से एक है। 1971 में जब परमानंद की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पिता के बिजनेस को बेटों ने ट्रकिंग से लेकर बैंकिंग, आईटी और मीडिया तक हर सेक्टर में निवेश करके विश्व स्तर तक विस्तार किया।

हिंदुजा ग्रुप्स ने 1984 में गल्फ ऑयल को खरीदा। इसी साल कंपनी के शेयरधारकों को सबसे ज्यादा लाभंश भी मिला था। हिंदुजा ग्रुप्स ने 1987 में अशोक लीलैंड का भी अधिग्रहण किया। आपको बता दें कि अशोक लीलैंड भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है।

अमीरों की लिस्ट में कब शामिल हुए हिंदुजा परिवार

हिंदुजा परिवार का नाम अमीरो की लिस्ट में सबसे पहले 2014 में शामिल हुआ था। जब उनकी संपत्ति 11.9 बिलियन पौंड थी। इसके बाद लगातार 5 साल तक हिंदुजा फैमली अमीरों की लिस्ट में टॉप पर रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *