इंदौर से पार्षद, विधायक और सांसद रहे कल्याण जैन का निधन

इंदौर ।  समाजवादी आन्दोलन के प्रणेता इंदौर से पार्षद, विधायक, एवम् सांसद रहे कल्याण जैन का आज गुरुवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। आज सुबह 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार शाम चार बजे उनका पंचकुइया मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 13 अगस्त 1934 को इंदौर में जन्मे कल्याण जैन देश की छठी लोकसभा (1977) में सांसद रहे थे। वह जनता पार्टी के अलावा संयुक्त समाजवादी पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी और भारतीय लोक दल के सदस्य भी रहे हैं। इंदौर के पूर्व सांसद कल्याण जैन 1967 में विधायक और 1962 में पार्षद भी रहे थे।

कल्याण जैन समाजवादी पार्टी के मुखिया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के करीबी मित्रों में से एक रहे थे। जब मुलायम सिंह इंदौर आए थे, तो वह कल्याण सिंह के घर पर ही रूकते और भोजन करते थे। मुलायम सिंह के लिए कल्याण सिंह खास तौर पर उनके पसंदीदा दाल बाफले जरूर बनवाते थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *