इंदौर जिलाधीश ने किया अभ्यास मंडल की 62वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला के आमंत्रण पत्र का लोकार्पण

इंदौर | वैचारिक मशाल को निरंतर जलाए रखने वाली संस्था अभ्यास मंडल ने आज (मंगलवार) अपनी 62वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला के आमंत्रण पत्र का लोकार्पण प्रेस क्लब में संपन्न कराया, जो इंदौर के जिलाधीश टी इलैयाराजा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभ्यास मंडल समाज के लिए हमेशा सजग और सतर्क रहता है, निरंतर चलता रहता है चाहे वह नदी पुनर्जीवन की बात हो या पर्यावरण की या अन्य विषय की। यह सबसे पुरानी संस्था है जो दो पीढ़ियों का अनुभव अपने साथ लेकर देश के लिए कार्य कर रही है, इसके संस्थापकों ने देश की आजादी के आंदोलन को देखा होगा, निश्चित रूप से उनका अनुभव आज शहर को मिल रहा है। उन्होंने आमंत्रण पत्र का लोकार्पण करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *