पश्चिम बंगाल में खरगे के कई पोस्टर और होर्डिंग्स पर फेंकी गई स्याही

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के राज्य मुख्यालय के सामने शनिवार रात अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कई पोस्टर और होर्डिंग्स पर स्याही फेंक दी गई। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी की ओर से टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी की विपक्षी गठबंधन इंडिया के प्रति वफादारी पर सवाल उठाने के एक दिन बाद ये घटना घटी।अज्ञात लोगों ने खरगे के पोस्टर और होर्डिंग्स पर तृणमूल कांग्रेस का एजेंट भी लिख दिया। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, चौधरी ने घटना पर नाराजगी व्यक्त की और पार्टी कार्यकर्ताओं से पुलिस में शिकायत देने को कहा। पार्टी के एक नेता ने आरोप लगाया कि यह टीएमसी के कुछ लोग कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और अधीर रंजन चौधरी के बीच मतभेद पैदा करना चाहते हैं। खरगे ने शनिवार को चौधरी की उस टिप्पणी पर झिड़क दिया था, जिसमें चौधरी ने कहा था कि अगर इंडिया गठबंधन सरकार बनाता है, तो ममता बनर्जी उसे बाहर से समर्थन देंगी। चौधरी ने यह भी कहा था कि उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है और वह भाजपा के साथ जा सकती हैं। खरगे ने कहा था कि ममता बनर्जी गठबंधन के साथ हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *