इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, हुई मौत….

सीआरपीएफ 210 कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस गन से शुक्रवार को खुद को गोली मार ली। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि बासागुडा 210 कोबरा बटालियन में पदस्थ इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। घायल अवस्था में जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया था, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इंस्पेक्टर का नाम शफी अहमद बताया गया है। ये मूलतः दिल्ली के रहने वाले थे। इंस्पेक्टर ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *