रायपुर विमानतल में जल्द शुरू हो अंतरराष्ट्रीय उड़ान – सांसद सुनील सोनी

रायपुर। आने वाले दिनों में प्रदेश के हवाई यात्रियों को रायपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान की सौगात जल्द मिल सकती है। इसके लिए विमानतल में आवश्यक इमीटेशन आफिस व कस्टम के लिए बैठक भी होगी। स्वामी विवेकानंद विमानतल में जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होना चाहिए, इसके लिए जो भी जरूरी है उसका उपाय करना चाहिए। सबसे पहले यह देखा जाए कि रायपुर से कौन से देशों के लिए मांग ज्यादा है और अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने में क्या जरूरी है। यह बातें सांसद सुनील सोनी ने एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में कहा।इसके साथ ही सांसद सुनील सोनी ने कहा कि विमानतल में पार्किंग संचालक की शिकायत काफी आ रही है और ऐसे में उसे पंद्रह दिन का नोटिस दिया जाए। अगर नोटिस देने के बाद भी उसने काम में सुधार नहीं किया तो तत्काल ही उसका ठेका रद किया जाए। इस बैठक में विमानतल के निदेशक प्रवीण जैन सहित विमानतल सलाहकार समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *