IPL 2023 : कोलकाता ने चेन्नई को छह विकेट से हराया

आईपीएल 2023 के 61वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 144 रन बनाए थे।145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। रहमनुल्लाह गुरबाज पहले ही ओवर में एक रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बने। चाहर ने अपने अगले ओवर में वेकटेश अय्यर को भी नौ रन के स्कोर पर आउट कर दिया। वहीं, चाहर के तीसरे ओवर में जेसन रॉय भी 12 रन बनाकर आउट हो गए। कोलकाता के तीन विकेट 33 रन पर गिर गए थे। इसके बाद नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने पारी संभाली। दोनों ने तेजी से रन बनाए और कोलकाता की टीम पावरप्ले में 46 रन बनाने में सफल रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *