IPL Final: अहमदाबाद में बारिश के कारण नहीं हुआ फाइनल,रिजर्व डे पर होगा फैसला

IPL के 16वें सीजन का फाइनल चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार (28 मई) को बारिश के कारण नहीं हो सका। अब चैंपियन का फैसला सोमवार को रिजर्व डे पर होगा। रविवार को लगातार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। बारिश ने स्टेडियम को तालाब में तब्दील कर दिया। अंपायरों ने दोनों टीमों के कोच और कप्तान से बात कर आज मैच नहीं कराने का फैसला किया। देर रात 11 बजे बारिश रुकी, लेकिन मैदान को खेलने के योग्य बनाने में कम से कम एक घंटे लगते। उसके बाद अगर मैच होता तो सिर्फ पांच-पांच ओवर ही दोनों को मिलते।

अहमदाबाद में मैच देखने के लिए करीब एक लाख दर्शक पहुंचे। हालांकि, उन्हें निराशा ही हाथ लगी। ज्यादातर फैंस चेन्नई सुपरकिंग्स के 41 वर्षीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखने पहुंचे। अब उन्हें सोमवार को फिर से धोनी को देखने का अवसर मिलेगा। आज पूरे स्टेडियम में पीले रंग की बाढ़ नजर आई थी। 

आईपीएल ने ट्विटर पर मैच को लेकर अपडेट दिया। उसने लिखा- आईपीएल के फाइनल को 29 मई  शाम 7:30 बजे तक के लिए टाल दिया गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिजर्व डे पर मैच खेला जाएगा। आज के फिजिकल टिकट कल मान्य होंगे। हम आपसे टिकट को सुरक्षित और अक्षुण्ण रखने का अनुरोध करते हैं।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *