आईएसआईएस के आतंकियों ने 25 लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा 

युगांडा । इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की सीमा के पास पश्चिमी युगांडा में एक स्कूल पर हमला कर दिया। इस आतंकवादी हमले में 25 लोगों की मौत हो गई। युगांडा पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पूर्वी कांगो स्थित युगांडा के एक समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज के सदस्यों ने 16 जून की देर रात मपोंडवे में लुबिरिरा सेकंडरी स्कूल पर हमला किया। इसके अलावा छात्रावास में आग लगा दिया और खाना भी लूट कर ले गए। युगांडा पुलिस ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब तक स्कूल से 25 शव बरामद कर बवेरा अस्पताल भेजे जा चुके हैं। बवेरा अस्पताल में आठ पीड़ित की गंभीर स्थिति बनी हुई है।
पुलिस ने मीडिया को यह नहीं बताया कि मरने वालों में कितने स्कूली बच्चे हैं। पुलिस ने कहा कि सैनिक, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के विरुंगा नेशनल पार्क की ओर भाग रहे हमलावरों का पीछा कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि अप्रैल में एडीएफ ने कांगो के पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य में एक गांव पर हमला किया था, जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए। युगांडा ने एडीएफ से लड़ने में मदद के लिए कांगो में सेना भेजी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *