’16 महीनों से प्रेग्नेंट बना रखा है’, सोनाक्षी बनने वाली हैं मां? कहा- ट्रेडमिल पर 30 सेकेंड नहीं भाग पाती थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के प्रेग्नेंसी की खबरें अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं। हर दूसरे दिन वह लोगों को गर्भवती नजर आती हैं। और अब उन्होंने भारती सिंह के पॉडकास्ट में इस बारे में खुलकर बात की है। बताया कि उनको 16 महीनों से प्रेग्नेंट बनाकर रखा है। उन्होंने बताया कि एक बार वह अस्पताल गई थीं और उसके बाद से ही इस बारे में चर्चा होने लगी। एक्ट्रेस ने कहा कि वह छिपाकर नहीं रख सकतीं। ये खुशी की बात है।

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में इस बार की मेहमान सोनाक्षी सिन्हा रहीं। उन्होंने कई सारी चीजों के बारे में बात की। उनसे हर्ष ने सवाल किया कि वह वजन के कैसे मेनटेन पखती हैं। तो एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के बारे में भी चुप्पी तोड़ी है। सोनक्षी सिन्हा ने बताया कि वह बचपन से ही ओवरवेट रही हैं। उनके लिए वजन कम करना बहुत मुश्किल रहा। उन्हें ढाई साल लगे थे।

सोनाक्षी सिन्हा ओवरवेट थीं

उन्होंने बताया, ‘मैं 18 साल की थी और ट्रेडमिल पर 30 सेकेंड से ज्यादा भाग नहीं पाती थी। तो मुझे ये बात खली और मैंने हेल्दी लाइफ जीने का फैसला किया। ढाई साल लगे लेकिन मैं जिम जाती थी। कार्डियो करती थी। वेट ट्रेनिंग करती थी और बहुत अलग-अलग चीजें ट्राई कीं। योगा किया। मैंने पिलाटेज भी स्टार्ट किया।’

सोनाक्षी सिन्हा बनना चाहती हैं रोल मॉडल

सोनाक्षी ने बताया, ‘मेनटेनेंस ज्यादा मुश्किल होता है। खासकर जब आपको खाने से बहुत प्यार हो। कई बार लगता है कि क्यों इतना काम करते हैं, अच्छी लाइफ जीने के लिए ही तो। मैं लड़कियों के लिए रोल मॉडल बनना चाहती हूं। क्योंकि जब मैं बड़ी हो रही थी तो तब मेरे पास कोई नहीं था ऐसा। जब थोड़ा वजन बढ़त है तो प्रेग्नेंट बोल देते हैं।’

सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं?

प्रेग्नेंसी के बारे में जहीर इकबाल की पत्नी ने कहा, ‘मुझे तो 16 महीनों से प्रेग्नेंट बनाकर रखा है। मेरी जैसे शादी हुई, अगले दिन मेरे डैड हॉस्पिटल में गए थे चेकअप के लिए, जहीर और मैं विजिट करने गए थे, हम अस्पताल से बाहर आए और हमारी फोटो खिंच गई, उस दिन से कि ये प्रेग्नेंट है। शादी के एक दिन बाद से…।’ उन्होंने लोगों से कहा कि जब वह प्रेग्नेंट होंगी तो दिख जाएगा। ‘छिपाकर नहीं रख सकती।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *