जगदलपुर : डेंगू दिवस के अवसर पर डेंगू से बचाव के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जगदलपुर में डेंगू के रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्टर विजय दयाराम के ने रैली को दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कलेक्टर ने नेतृत्व में निकली यह रैली गुरु नानक चौक, संजय बाजार, पनामा चौक, हाता ग्राउंड, गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक होते हुए वापस दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुंची। कलेक्टर विजय ने इस अवसर पर कहा कि डेंगू के रोकथाम का सबसे अच्छा उपाय है कि इसको फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा को पनपने ही न दिया जाए। डेंगू लार्वा यदि नहीं पनपेंगे, तो कोई इस रोग का शिकार भी नहीं होगा।उन्होंने कहा कि कई दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद अभी कड़ी धूप खिल रही है, जो डेंगू सहित अन्य कीटों के प्रसार के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से लोगों को ठहरे हुए पानी को फेंकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कूलर, गमले और टायरों में रखे पानी में डेंगू मच्छरों के लार्वा आसानी से पनपते हैं, इसलिए इनमें रखे पानी को समय समय पर फेंकना जरूरी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *