रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर LPG गैस सिलेंडर से लिखा ‘जय श्री राम’

पूरे देश की भांति धार्मिक नगरी उज्जैन में भी अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया। उज्जैन में हुए धार्मिक आयोजनों के साथ एक ऐसा आयोजन भी हुआ, जिसमें 1111 एलपीजी गैस सिलेंडरों से "जय श्री राम" की आकृति का निर्माण किया गया। एलपीजी गैस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कछवाय ने बताया कि ऑल इंडिया भारत गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन उज्जैन रीजन के द्वारा पूरे भारतवर्ष में पहली बार गैस सिलेंडर से भगवान की आकृति बनाई है। इस विशाल आकृति को बनाने में करीब 5 घंटे का समय लगा और करीब 18 लोगों की मेहनत से इसे बनाया गया है। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर कुछ नया करने का मन था। इसीलिए गैस की टंकियों से इस आकृति का निर्माण कर हमने अपने भाव भगवान श्री राम के चरणों में अर्पित करने के प्रयास किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *