भारत जोड़ो की तर्ज पर निकलेगी जन आक्रोश यात्रा

भोपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है चुनावी हलचल तेज होते जा रही है। इसी कड़ी में भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर जन आक्रोश यात्रा निकलेगी। इसके लिए नेताओं को रोडमैप सौंपा गया है। 16 से 20 सितंबर के बीच 7 अलग-अलग संभागों से यात्रा होगी।
कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर जन आक्रोश यात्रा निकलेगी। यह यात्रा 16 सितंबर से 20 सितंबर के बीच 7 अलग-अलग संभागों से 7 नेता निकालेंगे। वहीं 2 अक्टूबर, गांधी जयंती पर यात्रा का भोपाल में समापन होगा। वहीं इस यात्रा का नेतृत्व करने वाले नेताओं को रोडमैप सौंपा गया है।
बता दें कि यात्रा में पूरे समय नेता मौजूद रहेंगे और रात को वहीं कैंप करेंगे। इसके साथ ही नेताओं को यात्रा की प्लानिंग की जानकारी दी गई है। यात्रा के समापन पर कांग्रेस राजधानी भोपाल में मैगा कार्यक्रम करेगी। समापन वाले दिन प्रियंका गांधी भोपाल आएगी। विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव को यात्रा निकालने की जिम्मेदारी दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *