जान्हवी कपूर का बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग पर फूटा गुस्सा, कहा- यह कत्लेआम है

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग का जिक्र करते हुए इसे ‘कत्लेआम’ करार दिया। जान्हवी कपूर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर जानकारी लें, सवाल उठाएं और सांप्रदायिक भेदभाव का विरोध करें।

जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंग्रेजी में पोस्ट किया। उसमें लिखा, ‘दीपू चंद्र दास… यह कत्लेआम है और यह कोई अकेली घटना नहीं है। अगर आपको उसकी बेरहमी से मॉब लिंचिंग के बारे में नहीं पता तो इसके बारे में पढ़ें, वीडियो देखें, सवाल पूछें।’

जान्हवी कपूर का बांग्लादेश मुद्दे पर पोस्ट

उन्होंने आगे कहा कि अगर इन सबके बाद भी गुस्सा नहीं आता तो यह गलत और दोहरा व्यवहार है जो सबके लिए खतरनाक है। उन्होंने लिखा, ‘बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह देखकर अगर आपको गुस्सा नहीं आ रहा तो यह दोहरा व्यवहार है, जो हम सबको खत्म कर देगा। हम दुनिया के दूसरे कोने में किसी घटना पर दुख जताते हैं। हम दूर की घटनाओं पर रोते हैं, लेकिन अपने भाई-बहनों को जलते देखते रहते हैं।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *