‘बवाल’ में नजर आने वाली जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी के निधन पर की बात…

फिल्म बवाल में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन नजर आने वाले हैं। हाल ही में, इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। वहीं, इसके गाने भी रिलीज किए जा रहे हैं। इस बीच, जाह्नवी कपूर और वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म का प्रचार भी कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपनी मां श्रीदेवी के बारे में भी बात की है। गौरतलब है कि श्रीदेवी का निधन 2018 में हो गया था। 

जाह्नवी कपूर ने दिवंगत मां श्रीदेवी को याद करते हुए क्या कहा है?

जाह्नवी कपूर ने दिवंगत मां को याद करते हुए कहा है कि उनकी मां के निधन से वह काफी दुखी है और यह उनके जीवन की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई है। उन्होंने फिल्म धड़क से डेब्यू भी किया था। इस फिल्म में उनके अलावा ईशान खट्टर की भी अहम भूमिका थी। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया था। इस बीच, जाह्नवी कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है। इनमें मिली और गुड लक जेरी जैसी फिल्में शामिल है।

जाह्नवी कपूर श्रीदेवी के जाने के बाद दुख से कैसे उबरी है?

जाह्नवी कपूर ने कहा है कि वह अभी भी मां श्रीदेवी का मिस करती है और उनके जीवन में मां की कमी अभी भी खलती है। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा है, "जब मां गई, तब मैं धड़क की शूटिंग कर रही थी। उनका जाना मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। मैं किसी तरह काम करती रही थी। मुझे इससे निपटने में बहुत समय लगा। यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई है। "श्रीदेवी के निधन की पुण्यतिथि पर जाह्नवी कपूर ने मां के लिए एक भावुक नोट भी लिखा था। इसके अलावा, उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *