शहबाज बदेशा, नीलम गिरी और बसीर अली की ‘यारी’, ‘BB 19’ से एविक्शन के बाद हुआ रीयूनियन, शहनाज गिल ने भी की मस्ती

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से जो सदस्य एविक्ट हो चुके हैं, वो बाहर आकर रीयूनियन कर रहे हैं। बीते वीकेंड का वार में शहबाज बदेशा का एविक्शन हुआ। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने एक्स कंटेस्टेंट्स नीलम गिरी और बसीर अली से मुलाकात की। उनके साथ शहनाज गिल भी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी की झलक फैंस को भी दिखाई है।

शहबाज और बसीर से पहले नीलम गिरी ने मृदुल तिवारी और अवेज दरबार के साथ मुलाकात की थी। वो कुनिका सदानंद, नगमा मिराजकर, नेहल चुडासमा से भी मिली थीं, पर एक प्रोग्राम के सिलसिले में। अब नीलम ने शहबाज और बसीर के साथ पार्टी की।

नीलम, शहबाज और बसीर की यारी

नीलम ने शहबाज बदेशा और बसीर अली के साथ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- यारी। उनके पोस्ट पर शहनाज गिल, बसीर अली, जीशान कादरी ने प्यार लुटाया है। बसीर ने कहा- हमें ये फिर से करना चाहिए। जीशान लिखते हैं- तुम सभी को याद कर रहा हूं। फैंस भी कह रहे हैं कि उन्हें इस रीयूनियन का बेसब्री से इंतजार था।

‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले

बता दें कि एक हफ्ते बाद 7 दिसंबर 2025 को बिग बॉस के 19वें सीजन का ग्रैंड फिनाले होगा। अब तक शो में गौरव खन्ना, अमल मलिक, तान्या मित्तल, मालती चाहर, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट बचे हैं। गौरव को टिकट टू फिनाले मिल चुका है और वो पहले फाइनलिस्ट हैं। बीते वीकेंड का वार में अशनूर कौर और शहबाज बदेशा एविक्ट हुए थे। अशनूर को तान्या के खिलाफ वायलेंस करने पर एविक्ट किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *