कोरबा में वर्ष के अंतिम दिन ज्वेलरी शॉप और मोबाइल शॉप को चोरों ने बनाया निशाना, CCTV कैमरे में कैद हुए आरोपी…

छत्तीसगढ़ : वर्ष के अंतिम दिन चोरों ने कोसाबाड़ी क्षेत्र में स्थित ढीलू मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर एंड एसेसरी और राधिका ज्वेलर्स में धावा बोलते हुए चोरों ने लगभग तीन लाख रुपए के मोबाइल चोरी कर लिए, जबकि ज्वेलरी शॉप में चोर चोरी करने में कामयाब नहीं रहे। रामपुर चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित इन दुकानों से चोरी होना कहीं न कहीं पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक कोसाबाड़ी चौक और निहारिका चौक पर पुलिस के जवान तैनात रहते हैं, इसके बावजूद चोरी होना समझ से परे है। कोसा बाड़ी चौक पर संचालित राधिका ज्वेलर्स में चोरी के असफल प्रयास में यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात युवक की हरकत कैद हुई है। जो मुख्य द्वार पर लगे ताला को तोड़ने के बाद शटर खोलने का प्रयास करते दिख रहा है। दुकान के संचालक शेखर सोनी ने बताया कि उनके शॉप में चोरी का असफल प्रयास हुआ है।

चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि मुख्य मार्ग से लगी दुकान भी निशाने पर हैं। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। रात करीब डेढ़ बजे चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक से सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात युवक का चेहरा कैद हुआ है। सुबह दुकान पहुंचने पर ताला टूटा देख सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिस पर मामले की जानकारी हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *