प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद ग्रहण करने से पूर्व जीतू पटवारी उज्जैन पहुंचे

उज्जैन ।   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने से पूर्व जीतू पटवारी उज्जैन पहुंचे। जहां वे बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इससे पूर्व इंदौर-डज्‍जैन मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच लगाकर पटवारी का स्वागत किया। वहीं इस स्‍वागत को लेकर जीतू पटवारी ने अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि ‘उज्जैन में कांग्रेसजनों के उत्साह से अभिभूत हूँ। आप सभी का जोश और संगठन के प्रति कर्मठता के साथ कार्य प्रदेश में नई गाथा लिखेगा।’ बता दे कि जीतू पटवारी आज तीन बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *