36 की उम्र में मनीष पांडे की फुर्ती तो देखिए, हवा में उड़ते हुए लपका कैमरून ग्रीन का कैच

कोलकाता: मनीष पांडे को भले ही भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कम खेलने का मौका मिला। इसके बाद भी वह सबसे उनकी फील्डिंग की चर्चा हमेशा होती है। क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने कई कमाल के कैच लपके हैं। मनीष 36 साल के हो चुके हैं और आईपीएल में केकेआर का हिस्सा हैं। उन्हें गिने चुने मैचों में ही मौका मिलता है। घरेलू क्रिकेट में वह 2024 के बाद कर्नाटक के लिए नहीं खेले हैं। लेकिन इसके बाद भी मनीष पांडे की फील्डिंग का कैच जवाब नहीं है।

वॉर्मअप मैच में उड़ते हुए मनीष पांडे ने कैच लपका

केकेआर की टीम आईपीएल 2026 से पहले वॉर्मअप मैच खेल रही है। इस मैच में मनीष पांडे ने उड़ते हुए कैमरून ग्रीन का कैच लिया। नवदीप सैनी की फुलटॉस गेंद को ग्रीन ने सामने की तरफ खेला। मनीष पांडे वाइड लॉन्ग ऑफ पर खड़े थे। उन्होंने दाहिनी ओर भागते हुए हवा में उड़कर कैच लपका। ग्रीन के बल्ले से 30 गेंदों पर 52 रनों की पारी निकली।

आखिरी गेंद पर जीती अजिंक्य रहाणे की टीम

केकेआर का यह दूसरा वॉर्मअप मैच था। टीम अजिंक्य रहाणे ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 249 रन ठोक दिए थे। कप्तान रहाणे के बल्ले से 25 गेंद पर 58 रनों की पारी निकली। फिल एलन ने 16 गेंद पर 31 रन ठोके थे। रमनदीप सिंह के बल्ले से सिर्फ 15 गेंद पर 42 रन निकले। मनीष पांडे की कप्तानी वाली टीम ने 13वें ओवर में 91 रन पर ही 7 विकेट खो दिए थे। इसके बाद टीम के टारगेट को 190 रन कर दिया गया। आखिरी गेंद पर कार्तिक त्यागी ने अजिंक्य रहाणे की टीम को एक रन से जीत दिला दी। 24 गेंद पर टिम सिफर्ट ने 42 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 19 गेंद पर 42 रन बनाए।

आईपीएल 2026 में केकेआर का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होगी। केकेआर तीन बार की आईपीएल चैंपियन है लेकिन पिछले सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *