ज्योतिरादित्य सिंधिया : आज चांद पर लहराएगा तिरंगा

ग्वालियर ।आज पूरे विश्व भर की निगाहें भारत के चंद्रायन 3 पर टिकी हुई है। चंद्रयान की सफलता को लेकर पूरे देश भर में पूजा पाठ और प्रार्थनाएं की जा रही है। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी एक बयान सामने आया है सिंधिया ने कहा है कि आज इतिहास रचा जाएगा जब भारत का तिरंगा झंडा चांद पर लहरायेगा। हमारे वैज्ञानिकों के द्वारा एक इतिहास रचने का इंतजार पूरा भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व उत्सुकता से कर रहा है।

वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के द्वारा कांग्रेस की धार्मिक यात्रा पर सवाल खड़े करने को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि जब चुनाव आता है तो कांग्रेस के अनेक मुखोटे धर्म और जाति के नाम पर धार्मिक यात्रा की बात करते है। धर्म और जाट का मुखौटा पहनने की आदत कांग्रेस की पुस्तैनी है। और इस मुखौटे को जनता ने बारंबार उतारा है। उसके बाद भी कांग्रेस सीख नहीं पा रही है। और यही हाल इस विधानसभा में कांग्रेस का होने वाला है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *