काजोल पहुंची दुर्गा पूजा पंडाल, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

इन दिनों हर जगह धूम धाम से नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कई बार बॉलीवुड सेलेब्स भी आम लोगों की तरह दुर्गा पूजा पंडाल में मां का आशीर्वाद लेते हुए नजर आते हैं।

'कुछ कुछ होता है' एक्ट्रेस काजोल भी हर साल नवरात्रि के दिनों में दुर्गा पूजा समारोह में परिवार के साथ पहुंच कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस पंडाल पहुंची और मां का आशीर्वाद लिया।

साड़ी में खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काजोल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति के सामने जाकर बैठती हुई दिखाई दे रही हैं। वहां पर पहले से कई अन्य महिलाएं भी बैठी होती है, तभी काजोल भी उनके बीच जाकर बैठ जाती हैं। इसके साथ ही काजोल कई अन्य वीडियो में लोगों के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए और मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं।

दुर्गा पूजा के इस खास मौके पर एक्ट्रेस येलो कलर साड़ी पहने हुए नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपना लुक पूरा करने के लिए बालों में बन बनाया और डार्क लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप किया। काजोल का यह एथनिक लुक उनके फैंस को भी काफी पसंद आया।

फैंस ने की काजोल की तारीफ

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की वीडियो देखने के बाद उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'वाह, अच्छी लग रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा 'साड़ी में बहुत प्यारी लग रही हैं'। इसके साथ ही कई अन्य लोगों ने भी उनके लुक की तारीफ की।

बता दें कि काजोल ने 'कुछ कुछ होता है' के 25 साल पूरे करने के बाद, बीते दिनों फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 28 साल पूरे होने का भी जश्न मनाया है। काजोल ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फिल्म में काम करने के अपने समय को याद किया और फैंस का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *