करण जौहर के फिल्म की वर्ल्ड वाइड कमाई 200 करोड़ पार….

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही है। पिछले महीने की 28 तारीख को रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के किरदार को काफी पसंद किया  जा रहा है। अब हाल ही में, फिल्म निर्माता करण जौहर ने फिल्म की सफलता पर एक भावुक नोट लिखकर दर्शकों का धन्यवाद किया है।

‘रॉकी और रानी की प्रेमकहानी’ की रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रही है। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर  200 करोड़ की कमाई कर ली है। इस खास अवसर पर फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी टीम के प्रत्येक सदस्य, लेखकों से लेकर तकनीशियनों और मार्केटिंग टीम तक को धन्यवाद कहा है और उनके लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। 

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ  करण जौहर ने सात साल के बाद निर्देशक की कुर्सी पर वापसी की है। उन्होंने आखिरी बार रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का निर्देशन किया था। फिल्म को लेकर सभी के मन में एक आशंका थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी, लेकिन फैंस ने अपने प्यार से इसे हिट बना दिया है।

करण ने हाल ही में, इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ‘इस फिल्म की रिलीज से पहले मुझे लगा कि किसी भी समय मुझे आईवी ड्रिप की जरूरत पड़ेगी और मैं गिरने के करीब था!! मैंने खुद से जो सवाल पूछा कि जो मैं महसूस कर रहा हूं क्या वह सात साल के लंबे अंतराल की वजह से है या यह मेरे तीन साल की चिंता है। वजह जो भी थी, लेकिन 28 जुलाई को जब फिल्म रिलीज हुई तो मेरे मन में खुशी के अलावा और कुछ भी नहीं था और इसके लिए मैं अपनी टीम को धन्यवाद कहना चाहूंगा।’

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के लिए करण ने लिखा, ‘रॉकी और रानी के लिए मेरे पास एक अलग प्रेम पत्र है, जो मैं आपको लिखना चाहता हूं। मैं कहना चाहता हूं कि आप इस प्रेम कहानी का सबसे अनिवार्य हिस्सा हैं। आप दोनों ने न केवल फिल्म बनाई बल्कि आपने मुझे जो प्यार दिया उससे मुझे बहुत पॉजिटिव एनर्जी भी मिली। मैं आप दोनों से बेहद प्यार करता हूं और आशा करता हूं कि मुझे जल्द ही आपके साथ फिर से काम करने का मौका मिलेगा।'

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *