विवादों के बीच करण जौहर का आया रिएक्शन….

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर करण जौहर तब से चर्चा में है। जब से प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के घिनौने सच को उजागर किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे वो बॉलीवुड की पॉलिटिक्स का शिकार हुई थीं।

उन्हें साइडलाइन कर दिया गया था। वहीं अब हाल ही में करण और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें करण जौहर ने कहा कि वह उस समय अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करना चाहते थे। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर करण पर हर कोई निशाना साध रहा है।

हम झुकने वालों में से नहीं- करण जौहर

इस वीडियो के बाद अब करण जौहर ने देर रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। करण ने लिखा- 'लगा लो इल्जाम…. हम झुकने वालों में से नहीं, झूठ का बन जाओ गुलाम, हम बोलने वालों में से नहीं, जितना नीचा दिखाओगे, जितना आरोप लगाओगे, हम गिरने वालों में से नहीं, हमारा कर्म हमारी विजय है, आप उठा लो तलवार, हम मरने वालों में से नहीं।'

अनुष्का का करियर तबाह करना चाहते थे करण

इस वीडियो में करण जौहर ने माना था कि वह अनुष्का शर्मा का करियर तबाह करना चाहते थे। 'रब ने बना दी जोड़ी' में जब आदित्य चोपड़ा एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे तो करण जौहर ने मना किया था। उस वक्त करण ने कहा था कि, तुम पागल हो जो अपनी फिल्म में इसे साइन कर रहे हो। मगर बाद में उन्हें बहुत अफसोस हुआ था कि उन्होंने ये सब सोचा। इस वीडियो के बाद करण जौहर को कई स्टार्स की आलोचना सहनी पड़ी। विवेक अग्निहोत्री और अपूर्व असरानी उनपर खूब भड़क उठे थे।

प्रियंका चोपड़ा ने किए थे खुलासे

प्रियंका चोपड़ा ने बिना किसी का नाम लिए बॉलीवुड पर आरोप लगाए थे कि बॉलीवुड में बहुत पॉलिटिक्स होती है। उन्हें कहा था कि एक वक्त था जब बॉलीवुड ने उन्हें किनारा किया गया था और इन सब से तंग आकर वह हॉलीवुड की और गई थी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *