कर्नाटक चुनाव के नतीजे आज, दोनों ही दल कर रहे अपनी-अपनी जीत के दावें

बेंगलुरु । कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी हैं। शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आएगे। इन नतीजों पर पूरे देश की निगाहें हैं। कर्नाटक में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के अपने-अपने दावे हैं। दोनों जीत का भरोसा कर रहे है। शुक्रवार को फिर से कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने जीत का दावा किया है। वहीं डीके शिवकुमार ने कहा है कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आने जा रही है। 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि हम बहुमत के साथ जीतने जा रहे हैं….एक साल उन्होंने(कांग्रेस) शासन किया जो एक गठबंधन सरकार थी वे बुरी तरह विफल रहे। शिवकुमार को शनिवार तक 141 सीटों के बारे में सोचकर खुश रहने दो। उन्होंने कहा कि त्रिशंकु विधानसभा की कोई संभावना नहीं है, हम आराम से सरकार बनाने जा रहे हैं। हमारी जमीनी रिपोर्ट के अनुसार, हमें विश्वास है कि हमें आराम से बहुमत मिलेगा… हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा, मेरे शब्दों को चिह्नित करें। वहीं कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार ने कहा कि मैं एक व्यावहारिक जमीनी आदमी हूं, कई बार एक्जिट पोल सफल हुए और कई बार विफल हुए। एग्जिट पोल की अपनी थ्यौरी होती है, मैं उन्हें नहीं मानता…हम बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगे।  इन दलों के उम्मीदवार चुनाव परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शीर्ष नेताओं- राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बोम्मई, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार और जद (एस) के एच डी कुमारस्वामी सहित कई अन्य नेताओं की जीत हार का पता शनिवार को चलेगा। मतगणना राज्य भर के 36 केंद्रों में सुबह 8 बजे शुरू होगी और चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *