कार्तिक आर्यन अपने बॉडीगार्ड सचिन की शादी में पहुंचे

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। वह एक्टिंग के साथ साथ अपने बेहतरीन अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर ने कियारा आडवाणी संग आने वाली फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग पूरी की हैं। कार्तिक सोशल मीडिया पर भी काफी छाए रहते हैं। एक बार फिर से वह सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं।हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अपने बॉडीगार्ड सचिन के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, कार्तिक हाल ही में अपने बॉडीगार्ड सचिन की शादी में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने बॉडीगार्ड और उनकी पत्नी के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। पहली तस्वीर में एक्टर के साथ उनका बॉडीगार्ड सचिन, उनकी पत्नी और ग्रुप नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में कार्तिक के साथ सिर्फ उनका बॉडीगार्ड और उनकी पत्नी हैं। एक्टर ने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- मुबारक हो सचिन और सुरेखा, हैप्पी मैरिड लाइफ अहेड।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *