किंग खान का अमेरिका में शूटिंग के दौरान हुआ एक्सीडेंट, नाक में लगी चोट….

शाह रुख खान ने पठान के साथ बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी की और इस फिल्म के साथ वो पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुके हैं। फैंस उनकी अगली फिल्म जवान का इंतजार कर रहे हैं, मगर इस बीच खबर आ रही है कि किंग खान का अमेरिका में शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया है। 

सेट पर घायल हुए शाह रुख खान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाह रुख खान लॉस एंजेलिस में अपने एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। इसी दौरान सेट पर उन्हें चोट लग गई। यूएस में ही उनकी सर्जरी भी हुई। ईटाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया, "शाह रुख लॉस एंजेलिस में एक प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे और उनकी नाक में चोट लग गई और नाक से खून बहने लगा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उनकी टीम को बताया कि कोई चिंता की बात नहीं है। बस खून को रोकने के लिए किंग खान की छोटी सी सर्जरी की जाएगी।" "ऑपरेशन के बाद शाहरुख खान को नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया। शाह रुख अब देश वापस आ गए हैं और घर पर आराम कर रहे हैं।"

जब हुई थी शाह रुख की 8 सर्जरी

ऐसा पहली बार नहीं है कि शाह रुख खान को फिल्म के सेट पर चोट लगी हो। वह 'रईस' के दौरान भी घायल हो गए थे और उस वक्त भी उनकी सर्जरी हुई थी। यही नहीं, 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूटिंग के समय तो शाह रुख कई बार घायल हुए और कहा जाता है कि उस दौरान उनकी 8 सर्जरी हुई थी।

कब रिलीज होगी शाह रुख की जवान?

शाह रुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। एटली द्वारा निर्देशित 'जवान' का ट्रेलर थिएटर्स में रिलीज होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो 'जवान' का ट्रेलर टॉम क्रूज स्टारर 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की रिलीज के वक्त होगा, जो 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में शाह रुख के साथ लीड रोल में नयनतारा भी हैं। आखिरी बार शाह रुख खान को 'पठान' में देखा गया था। इस फिल्म से एक्टर ने करीब चार साल बाद बॉलीवुड में कमबैक किया था। इसमें वह दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *