लव जेहाद रोकने को महाराष्ट्र में बदला जाए मैरिज रजिस्ट्रेशन कानून, किरीट सोमैया की फडणवीस से मांग

मुंबई: महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने राज्य में लव जेहाद रोकने के लिए विवाह पंजीकरण कानून में बदलाव की मांग की है। सोमैया ने शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा। सोमैया ने मांग की है कि गुजरात की तर्ज पर ही महाराष्ट्र में भी कानून बदला जाए। गौरतलब हो किगुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली राज्य सरकार द्वारा विवाह पंजीकरण में माता-पिता को शामिल करने के फैसला किया है। मोटो तौर पर कोई दो व्यस्क अगर शादी करना चाहते हैं तो उनका विवाह पंजीकरण तभी होगा जब इसमें माता-पिता की अनुमति होगी। राज्य सरकार ने धोखाधड़ी से शादी और लव जेहाद पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया है। शुक्रवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने विधानसभा में नियम-44 के तहत राज्य सरकार के फैसले से सदन को अवगत कराया था।

पत्र में किरीट सोमैया ने क्या लिखा?
बीजेपी नेता डॉ. किरीट सोमैया मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में कहा है कि लव जिहाद के मामलों में ‘लड़कियों’ की सुरक्षा के लिए एक्ट/नियमों में बदलाव किया जाए। उन्होंने आगे लिखा है कि अंतर-धार्मिक विवाह रजिस्ट्रेशन में माता-पिता को जानकारी देना जरूरी है। किरीट सोमैया ने लिखा है कि गुजरात सरकार ने लव जिहाद के मामलों में लड़कियों की सुरक्षा के लिए नियम बनाने की पहल की है। पिछले कुछ सालों में हम देख रहे हैं कि कई लव जिहाद मामलों में मुस्लिम लड़के माता-पिता के सपोर्ट से 14 से 18 साल की लड़कियों को बहला-फुसला रहे हैं।

मुस्लिम लड़काें ने दिया धोखा
किरीट सोमैया ने पत्र में आगे लिखा है कि जैसे ही लड़कियां 18 साल की हो जाती हैं, ऐसे मुस्लिम लड़के लड़की को ले जाते हैं और शादी करके उन्हें उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और कुछ हिस्सों में ले जाते हैं। मैंने महाराष्ट्र में ऐसी कई घटनाएं देखी हैं जहां मुस्लिम लड़कों ने एक तरह से हिंदू लड़कियों को धोखा दिया है। गुजरात सरकार ने ऐसी लड़कियों को सुरक्षा देने के लिए कदम उठाए हैं। इस तरह के लव जिहाद मैरिज रजिस्ट्रेशन से पहले लड़कियों के माता-पिता को जानकारी देना जरूरी कर दिया गया है। मैं महाराष्ट्र सरकार से रिक्वेस्ट करूंगा कि वह युवा हिंदू लड़कियों को बचाने के लिए इस तरह के नियमों पर विचार करे। किरीट सोमैया लंबे समय से महाराष्ट्र में लव जेहाद के खिलाफ लड़ाई छेड़े हुए हैं।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *