जाने कैसे फ्री में देख सकेंगे राजस्थान बनाम मुंबई मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होगी। राजस्थान का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। टीम ने अब तक खेले 7 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ एक ही मुकाबले में टीम को हार झेलनी पड़ी है। दूसरी ओर, टूर्नामेंट में खेले सात मैचों में हार्दिक एंड कंपनी ने 3 में जीत का स्वाद चखा है, तो चार मैचों में टीम ने हार का मुंह देखा है।

राजस्थान और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान के होम ग्राउंड पर इस सीजन बल्लेबाजों की फुल मौज रही है। इस मैदान पर 197 रन का लक्ष्य भी हासिल किया जा चुका है। दूसरी पारी में ओस आने की वजह से बैटिंग और भी आसान होती हुई दिखाई दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *