जानें अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम….

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं। पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं देखा गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम समान बने हुए हैं। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव 2022 में हुआ था। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 पर बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.24 पर बिक रहा है।

नोएडा-गुरुग्राम समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नोएडा में पेट्रोल 96.53 रुपये और डीजल 89.71 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.54 रुपये और डीजल 95.09 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

कच्चे तेल की कीमत

रविवार के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 79.87 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 75.42 डॉलर प्रति बैरल है।

कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम

आप भी एक क्लिक पर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए आपको 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा। बता दें, पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। इसमें कच्चे तेल की कीमत के अलावा, डीलर कमीशन, केंद्र और राज्य सरकार के टैक्स, ढुलाई की लागत को शामिल किया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *