जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या है नया रेट….

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं। गाड़ी चालक के लिए आज भी राहत की खबर है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए हैं। आइए जानते हैं आज आपके शहर में प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत कितनी है?

महानगरों  में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नोएडा में एक लीटर पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम में पेट्रोल 96.11 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में प्रति लीटर पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
जयपुर में पेट्रोल 108.41 रुपये और डीजल 93.65 रुपये प्रति लीटर
पटना में एक पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर

कच्चे तेल के दाम

वैश्विक कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.56 गिरावट के साथ 75.19 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 75.29 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। देश में पेट्रोल -डीजल की कीमतों हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। इसमें ढुलाई की लागत, टैक्स और डीलर कमीशन आदि शामिल होता है। इस वजह से हर राज्य में इनकी कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है।

फोन से चेक करें दाम

आप अपने फोन से भी ताजे पेट्रोल-डीजल के दामों को चेक कर सकते हैं। आप 92249 92249 RSP डीलर कोड लिखकर मैसेज कर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम का पता कर सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन ऑल ऐप के जरिये भी पेट्रोल-डीजल के रेट चेक कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *