पायल मलिक को डॉक्टर से मिली डिलीवरी डेट में कृतिका ने डाला अड़ंगा, लोग बोले- अब इसको जलन हो रही है

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और अब उनकी डिलीवरी होने वाली ही, जिसकी जेट उन्होंने लेटेस्ट व्लॉग में बताई है। हालांकि डॉक्टर ने जो सिजेरियन की डेट्स दी हैं, उसमें कृतिका मलिक ने एक तारीख को ब्लॉक कर दिया है कि वह उस दिन ऑपरेशन नहीं करा सकतीं। इसका क्या कारण है, आइए बताते हैं।

दरअसल, पायल मलिक, अरमान मलिक की पहली पत्नी हैं। उन्होंने पहले एक बेटे और फिर जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। अब वह फिर से प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने ये नैच्युरल कंसीव किया है और ऐसा 15 साल बाद हुआ है। क्योंकि उनके अंदर एक ही ट्यूब है, जिसके जरिए कंसीव करना मुमकिन नहीं था। अरमान ने कहा था कि वह एक बच्चा करें या फिर पांच करें। उनका वंश ही बढ़ रहा है।

पायल मलिक का कब होगा ऑपरेशन?

अब 12 मार्च, 2026 के व्लॉग में पायल मलिक और कृतिका मलिक चेकअप और टेस्ट्स के लिए अस्पताल जाते हैं। वहां पायल बताती हैं कि उनका आठवें महीने का तीसरा हफ्ता चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का वजन 2.4 किलो है और सबकुछ ठीक है। इसके साथ ही वह 38वें हफ्ते में सिजेरियन करने की सलाह देगी।

पायल मलिक की डिलीवरी डेट पर कृतिका मलिक

पायल ने व्लॉग में बताया कि वह 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक, कभी भी ऑपरेशन करा सकती हैं। इस पर कृतिका ने बाद में लोगों के कमेंट्स पढ़ने के दौरान कहा, ‘मैंने पायल को बोला कि 6 अप्रैल को हम नहीं करेंगे, क्योंकि 6 अप्रैल को जैद का बर्थडे है। मैं चाहती हूं कि हर एक बच्चे का बर्थडे स्पेशल हो। जैसे जैद का स्पेशल दिन है 6 अप्रैल। तो ऐसे हमारा जो नया वाला बच्चा है, उसका स्पेशल दिन हो क्योंकि जब जैद चार साल का होगा तो वो जो बेबी होगा वो एक साल का होगा। तो मैं चाहती हूं कि उसकी फर्स्ट बर्थडे पार्टी अलग हो और जैद की फोर्स बर्थडे पार्टी अलग हो।’

कृतिका मलिक की हुई आलोचना

बता दें कि पायल मलिक के तीन बच्चे हैं- चिरायु, अयान और तूबा। वहीं कृतिका का एक बेटा है, जिसका नाम जैद मलिक है। कृतिका के 6 अप्रैल को डिलीवरी न कराने की बात पर लोगों ने उनकी आलोचना की है और ‘जल कुकड़ी’ कहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘कृतिका को पायल से जलन हो रही है। बच्चा तो 6 अप्रैल को ही होना चाहिए।’ एक यूजर ने लिखा, ‘पायल 6 नंबर बहुत पावरफुल है। अपने गुरुजी से एक बार पूछ लो। अयान और तूबा का भी बर्थडे साथ आता है। अगर जैद और न्यू बेबी का साथ आएगा तो इसमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं।’ एक ने लिखा, ‘जब गुरुजी ने 6 अप्रैल कहा था तब कृतिका ने हामी भरी थी और अब क्या हुआ।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *