संगीत सेरेमनी में कुलदीप यादव ने किया सुरेश रैना के साथ जमकर डांस, चहल और भारत के फील्डिंग कोच भी दिखे

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि उससे पहले प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। बीते दिन यानी 13 मार्च को दोपहर के वक्त कुलदीप यादव की हल्दी हुई जबकि रात में संगीत सेरेमनी हुई।

कुलदीप के संगीत सेरेमनी की कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में कुलदीप पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

सुरेश रैना के साथ किया कुलदीप ने डांस

कुलदीप यादव की शादी में तमाम भारतीय क्रिकेटर्स के आने की उम्मीद है। हालांकि रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल शादी अटेंड करने के लिए मसूरी भी पहुंच गए हैं। चहल को हल्दी और संगीत दोनों फंक्शन में देखा भी गया। वहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना को भी संगीत सेरेमनी में देखा गया। संगीत सेरेमनी में सुरेश रैना के साथ कुलदीप यादव ने डांस भी किया।दोनों की डांस करते हुए वीडियो भी वायरल हो रही है। सुरेश रैना के अलावा भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी संगीत सेरेमनी में दिखाई दिए। टी दिलीप और युजवेंद्र चहल भी डांस करते हुए नजर आए।

हाल ही में जीता है कुलदीप ने वर्ल्ड कप

31 साल के कुलदीप यादव ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारतीय टीम के साथ जीता है। लगातार दूसरी बार उन्होंने टी20 विश्व कप जीता। हालांकि 2026 वाले टी20 वर्ल्ड कप में कुलदीप को सिर्फ एक मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला। उस मैच में कुलदीप ने 13 रन देकर एक विकेट लिया था। वहीं अब शादी के बाद कुलदीप यादव आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 2022 से कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *