सतना में सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में गिरे मजदूर की मौत हो गई

सतना ।    मध्यप्रदेश के सतना शहर में सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में गिरे मजदूर की मौत हो गई। वह 22 फीट गहराई में मलबे में दबा हुआ था। करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। हादसा शहर के मारुति नगर क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ था।बता दें कि मारुति नगर स्थित सीवर लाइन के गड्ढे में गुरुवार को एक मजदूर पाइप फिट करने से लिए 22 फीट गहरे गड्ढे में घुसा हुआ था। इस दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और मजदूर अंदर ही फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचे।

मजदूर को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया। लगभग छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मजदूर को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। मामला कोलगवां थाना क्षेत्र का है। घटना में जान गंवाने वाले मजदूर के परिजनों ने संविदाकर्मी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। साथ ही कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। इस मामले पर मृतक के बड़े भाई रामनरेश कुशवाह ने संविदाकर्मी पर आरोप लगाया है कि उसके द्वारा जबरदस्ती मजदूर को पाइप डालने के लिए गड्ढे में घुसेड़ा गया था। जबकि वे लोग चेंबर बनाने का कार्य करते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *